सोनारायठाड़ी में कांग्रेस का संवाद सह BLA-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देवघर: प्रखंड कांग्रेस कमिटी सोनारायठाड़ी के तत्वावधान में ग्राम पिंडरा, पंचायत जरका-2 में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय “संवाद सह BLA-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र में BLA-2 के प्रशिक्षक मुदेशर खान ने बूथ लेवल एजेंटों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची सत्यापन तथा वर्ष 2027 के चुनावी रणनीति संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र दास, जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सह जिला प्रवक्ता बृजभूषण राम, प्रखंड अध्यक्ष नेयाज अहमद तथा प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह जिला महासचिव नजाबुल अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही कांग्रेस की जीत की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में जनता बदलाव का निर्णय लेगी और कांग्रेस को मजबूत जनसमर्थन मिलेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेशानंद झा सहित राजेश यादव, कृष्णा पासवान, राजकिशोर मुर्मू, जगदीश नोनियां, आलम अंसारी, बैजनाथ यादव, गुलाम अंसारी, सुबोध प्रसाद सिंह, नंदकिशोर यादव, कुमारमणि टुडू, रजाउद्दीन अंसारी, प्रिंस उर्फ सोहेल अंसारी, ज़ियाउल अंसारी, वरुण मंडल, जावेद चौधरी, मिथुन दास, रोहित कुमार यादव, मंताज अंसारी, आजमुल अंसारी, सलामत अंसारी, सयुब अंसारी, बाबुल अंसारी, राहुल हजरा, मुख्तार अंसारी, विशाल कुमार, गोपाल कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा 2027 के चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू करने के संकल्प के साथ हुआ।

