मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवघर में की समाज की बैठक
देवघर: मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने शनिवार को सर्किट हाउस में समाज के लोगों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता तथा विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पूरे देश में मध्यदेशीय वैश्य समाज तेजी से एकजुट हो रहा है। उन्होंने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज की राजनीतिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपने व्यवसाय के साथ-साथ निष्पक्ष भाव से समाज और देश की सेवा भी करते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर तथा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और समाज की उन्नति, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शाह ने कहा कि झारखंड में समाज पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि संगठन में किसी भी प्रकार की गुटबाजी को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। सभी लोग मिलकर सामाजिक, राजनीतिक और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा गरीब और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
बैठक में जिला अध्यक्ष नरेश शाह सहित संजय गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गोलू गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, मनोज कुमार साह तथा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

