देवघर (शहर परिक्रमा)

रेड रोज स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन

देवघर: रेड रोज स्कूल में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा अपनी दो समर्पित शिक्षिकाओं अतासी तिवारी एवं पूनम झा को पूरे सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई।

      विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शिक्षिका अतासी तिवारी ने लगभग तीन दशक तक समाज विज्ञान की शिक्षिका के रूप में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं वहीं पूनम झा ने महज 7 वर्षों के कार्यकाल में अपनी शालीनता, निष्ठा और समर्पण से यादगार स्थान बनाया, हाल ही में उनका चयन सरकारी सेवा में होने के करण उन्हें भी भावपूर्ण विदाई दी गई।
     समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव  युधिष्ठिर प्रसाद राय ने दोनों ही शिक्षिकाओं के योगदान को अमूल्य और छात्र हित में अनुकरणीय बताते हुए दोनों के उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की। समारोह को निदेशक राम नारायण सिंह, सलाहकार रामसेवक गुंजन, प्राचार्य अनिल कुमार पाण्डेय तथा प्रशासक पप्पु कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया और दोनों शिक्षिकाओं के सेवा-काल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान को यादगार बताया।
     अपने उद्बोधन में शिक्षिका अतासी तिवारी और पूनम झा ने रेड रोज स्कूल में बिताये गये वर्षों को चिरस्मरणीय बताया तथा विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय-प्रबन्धन से मिले सहयोग और स्नेह को भी यादगार बताया।
     इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा वरिष्ठ शिक्षक जयकान्त झा एवं पंचानन्द पाठक के साथ-साथ उद्घोषक प्रीति झा, सौरभ कुमार तिवारी एवं अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद थे।
     समारोह के अन्त में विद्यालय-परिवार की ओर से दोनों ही शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ और विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भावुकतापूर्ण वातावरण रहा और उपस्थित सबों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल और सुखद भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *