देवघर (शहर परिक्रमा)

4.04 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का नशामुक्ति अभियान जारी

देवघर: देवघर जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहनपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 4.04 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।

    पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक, देवघर को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति तालझारी से ब्राउन शुगर लाकर मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामजोरिया स्थित यात्री शेड के पास इसकी खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।
     एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान दो संदिग्धों को पकड़कर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 4.04 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज चौधरी उर्फ सोनू (31 वर्ष), पिता ओमप्रकाश जयसवाल, निवासी बुढवाकुरा, थाना मोहनपुर तथा मनीष कुमार उर्फ सन्नी (23 वर्ष), पिता प्रवीण कुमार यादव, निवासी सिंहरायडीह, थाना मोहनपुर, जिला देवघर के रूप में हुई है।
  इस संबंध में मोहनपुर थाना कांड संख्या 115/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर ब्राउन शुगर के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
      छापेमारी दल में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोहनपुर थाना प्रभारी पु.अ.नि. संदीप कृष्णा, पु.अ.नि. मनेन्द्र कुमार, स.अ.नि. संजय यादव तथा मोहनपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *