देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर के युवा कवि रवि शंकर साह को मिला अंग गौरव सम्मान

देवघर: सोमवार को बिहार राज्य के भागलपुर में आयोजित विशाल अंग शिखर सम्मेलन में देवघर के बलसरा गाँव निवासी युवा कवि रवि शंकर साह को  अंग गौरव सम्मान देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
उन्हें यह सम्मान शिक्षा के साथ -साथ साहित्य क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान व सक्रियता को लेकर दिया गया।

     जानकारी हो कि कवि रवि शंकर साह साहित्य में काफी सक्रिय रूप से कार्य कर रहें हैं। इनके द्वारा किए जा रहे सुदीर्घ हिन्दी सेवा, सारस्वत साधना, शिक्षा व साहित्य सेवा के लिए अंग शिखर सम्मेलन में आयोजन कमिटी द्वारा अंग गौरव सम्मान के लिए चयन किया था। आज खचाखच भरे टाउन हॉल में उन्हें यह सम्मान डी.लिट् की उपाधि से विभूषित  डॉ. रवि शंकर कुमार चौधरी तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के तेज नारायण बनैली महाविद्यालय में इतिहास विभाग के वरीय सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष के हाथो दिया गया।
    ज्ञात हो कि रवि शंकर साह जी पेशे से शिक्षक है। कई वर्षों तक विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में बतौर पत्रकार कार्य चुके हैं। बिहार – झारखण्ड के साहित्य जगत में काफी सक्रिय है। साहित्य समागम भारत जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्था के संस्थापक हैं । इनकी काव्य संग्रह धूल भरी चांदनी काफी चर्चित रही है। कई साझा संग्रह का सम्पादन कर चूके हैं। इनकी पुस्तक का विमोचन झारखण्ड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष के हाथों हुआ है।
    इनके साहित्य के प्रति समर्पण को देखते हुए पूर्व में ही कई सम्मान मिला है। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा महाकवि नीरज सम्मान, झारखण्ड साहित्य अकादमी संघर्ष समिति द्वारा डोमन साहू समीर स्मृति युवा सम्मान, दानवीर कर्ण सम्मान, रविन्द्र चन्द्र भौमिक स्मृति साहित्य भूषण सम्मान (पश्चिम बंगाल) गुरु बृहस्पति सम्मान – साहित्य संगम संस्थान, नई दिल्ली, भगवती देवी स्मृति प्रदान – खोरठा भाषा साहित्य सृजन मंच ,देवघर सविता देवी स्मृति सम्मान,  विद्यावाचस्पति सम्मान सहित कई सम्मान प्राप्त है।  पुनः बिहार में अंग गौरव सम्मान मिलने पर इन्हे देवघर सहित संपूर्ण भारतवर्ष से बधाईयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *