देवघर (शहर परिक्रमा)

जिम्नास्ट रिधिका यादव ने एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स तथा एक्रोबैटिक रॉक एन रोल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

देवघर: झारखंड की जिम्नास्ट रिधिका यादव ने 3rd All India National Manthan Cup-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उन्होंने एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स तथा एक्रोबैटिक रॉक एन रोल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का गौरव बढ़ाया है।

    यह प्रतियोगिता 10 एवं 11 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के छतरपुर में आयोजित की गई थी।
देवघर जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष अजय खवाड़े ने कहा कि देवघर सहित पूरे झारखंड के लिए ये खुशी का पल है। राधिका ने देवघर का मान बढ़ाया है।

      उन्होंने आगे कहा कि देवघर के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि हमारे शहर की एक बेटी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।
     देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े, सचिव चंदना झा, जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा सहित जिम्नास्टिक संघ के सचिव बिप्लव विश्वास, नवीन शर्मा, विक्रम चौधरी, रितेश केसरी ने खुशी जाहिर किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *