देवघर (शहर परिक्रमा)

प्रतिभाओं की खोज: मधुपुर में जुटा एथलीटों का हुजूम

देवघर: ‘टैलेंट हंट कार्यक्रम’ के तीसरे चरण में देवघर एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आज मधुपुर गड़िया के फुटबॉल स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय प्रतिभा खोज का का भव्य आयोजन किया गया।

ट्रैक और फील्ड में बच्चों ने दिखाया दम
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मैदान पर एथलीटों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आयोजन के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित स्पर्धाएं आयोजित की गईं:

  • ट्रैक रेस: 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़।
  • फील्ड इवेंट: शॉट पुट (गोला फेंक)।

बेटियों ने भी बढ़ाया मान, कुल 75 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

इस टैलेंट हंट में कुल 75 प्रतिभावान बच्चों ने अपना पंजीकरण कराया और मैदान पर पसीना बहाया। खेल के प्रति लड़कियों का भी रुझान अच्छा रहा । कुल प्रतिभागियों में 40 लड़के और 35 लड़कियां शामिल थीं, जिन्होंने अपनी रफ्तार और ताकत से सबको प्रभावित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़िया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सुशील सिंह जी ने कहा की वो मधुपुर के खिलाड़ियों के लिए आगे आयेंगे और हर संभव मदद करेंगे एथलेटिक्स संघ की सहराना करते हुए कहा की ये पहली बार है जो कोई खेल संघ प्रखंड स्तर पर आ रहे है और टैलेंट को ढूंढ रहे है।

आशीष झा अध्यक्ष, योजना आयोग, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने कहा “जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने टैलेंट हंट के तहत जो लक्ष्य रखा था वह लक्ष्य करीब करीब प्राप्त हो गया है। बाकी के बचे प्रखंडों में अगले चरण में टैलेंट हंट का कार्यक्रम चलाया जाएगा। अगस्त महीने के मध्य में मधुपुर में एथलेटिक्स के सभी खेलों को करने की योजना बनाई जा रही है।

एसोसिएशन के सचिव मनोज मिश्रा ने इस आयोजन की सफलता पर खुशी और संतोष जाहिर करते हुए कहा कि हमें चार प्रखंडों में करीब करीब 12 से 15 अच्छे एथलीट मिले हैं, जो आने वाले जिला चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगे और उम्मीद है कि इनके बेहतर प्रदर्शन से जिला को लाभ मिलेगा, और आगे होने वाले स्टेट चैंपियनशिप में जिला मेडलो में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह टैलेंट हंट का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा…

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में देवघर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सदस्यों और स्थानीय लोगों भूमिका सराहनीय रही । मौके पर मुख्य रूप से ऑफिशियल में सरफराज अंसारी, राज मंडल, बसंती, राधिका, प्रमोद, सुमित अमन, कई पूर्व सीनियर खिलाड़ी सहित प्रखंड के भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *