देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में ‘दीदी कैफेटेरिया’ का हुआ उद्घाटन

देवघर: महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में देवघर नगर निगम ने एक और कदम उठाया है। नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम के विशेष प्रयास और पहल से निगम कार्यालय परिसर में ‘दीदी कैफेटेरिया’ का विधिवत उद्घाटन किया गया।

     महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह अपने आप में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल है।
​स्वयं सहायता समूह की दीदियों को मिला नया मंच
इस दीदी कैफेटेरिया का संचालन शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित ‘रानी स्वयं सहायता समूह’ की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इस पहल से न केवल नगर निगम कार्यालय आने वाले आगंतुकों और कर्मियों को स्वच्छ व पौष्टिक खान-पान की सुविधा मिलेगी, बल्कि समूह की दीदियों की आजीविका में भी सुधार होगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।
        समारोह के विशेष अवसर पर नगर निगम के कई वरीय अधिकारी और टीम के सदस्य उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से गौरव कुमार (सहायक नगर आयुक्त), रणजीत सिंह (सहायक नगर आयुक्त), विशाल सिंह (नगर मिशन प्रबंधक), कौशल किशोर (नगर मिशन प्रबंधक), हिमांशु शेखर (नगर मिशन प्रबंधक), नगर प्रबंधक, सामुदायिक संगठनकर्ता कुमारी अलका सोनी, CRP रतना कुमारी सहित नगर निगम के अन्य कर्मी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ उपस्थित थीं।
     नगर आयुक्त  ने इस अवसर पर समूह की महिलाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि शहरी गरीब महिलाओं को रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नगर निगम आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *