देवघर (शहर परिक्रमा)

इस्कॉन देवघर के मंदिर द्वारा आज निकाली जाएगी जगन्नाथ रथ यात्रा

देवघर: इस्कॉन देवघर के मंदिर द्वारा आज जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी पूरी हो गई है। इस्कॉन के प्रमुख श्रीनिवास गोपाल दास ने बताया की पारंपरिक रूप से रथ यात्रा आज शाम 3:00 से झोसागढ़ी के गौशाला (यूनिट 1) के मैदान से निकली जाएगी। इस बार रथ यात्रा में काफी कुछ नई व्यवस्था देखी जा सकती है। रथ पर सवार होकर भगवान नगर वासियों को दर्शन देने निकलेंगे। गौशाला मैदान में इस्कॉन देवघर रथ यात्रा समिति की ओर से 10 बजे दिन से ही भगवान के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रथ पर सवार होने से पूर्व भगवान का पहाड़ीविजय, साथ ही भगवान का श्रृंगार किया जाएगा।

   यह रथ यात्रा मंदिर मोड, पानी टंकी, फब्बारा चौक, बजरंगी चौक, राय कंपनी चौक, टावर चौक, V.I.P. चौक, सत्संग नगर चौक, बेला बगान, डढ़वा नदी, चांदपुर होते हुए जसीडीह के रोहिणी मोड़ स्थित दामोदर ग्राम इस्कॉन मंदिर परिसर में महा आरती और महाप्रसाद के साथ संपन्न करी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *