बालानंद ब्रम्हचारी आश्रम से निकाली गई रथयात्रा
देवघर: श्री श्री बालानंद ब्रम्हचारी आश्रम करनीबाद देवघर से रथयात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ आश्रम के सेवायत श्री पवित्रा नंद ब्रह्मचारी जी के मंत्रोच्चारण से किया गया तथा देवघर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में रथ को खींचा।

इस दौरान देवघर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, प्रो उदय प्रकाश, अरविंद बाजपेई, दिनेश कुमार मंडल,परिमल ठाकुर, राज कुमार शर्मा, ललित नारायण यादव, अनूज दूबे,दयानंद दूबे, सोमेन मुखर्जी, अनूज बाजपेई, दूर्गा पांडेय, किसन मंडल, लीलू यादव, गोवर्धन मंडल, अभिमन्यु तिवारी आदि सैकड़ों अनुयाई एवं श्रद्धालु मौजूद थे। रथयात्रा आश्रम से टावर चौक होते कुंडा मोड़ तथा पुनः आश्रम तक निकली।
आश्रम आगमन पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार तथा जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय को आश्रम के सेवायत पवित्रा नंद ब्रह्मचारी जी द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

