देवघर (शहर परिक्रमा)

ममता किरण ने इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर के अध्यक्ष पद पर किया पदभार ग्रहण

देवघर: इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष डॉ. ममता किरण के नेतृत्व में आज सामाजिक सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

     कार्यक्रम के प्रथम चरण में राजकीय मध्य विद्यालय, बरमसिया में विद्यार्थियों की सुविधा एवं विद्यालय के समग्र विकास हेतु क्लब द्वारा स्थापित वाटर स्टेशन, किचन गार्डन, विद्यालय का आकर्षक रंग-रोगन, पुस्तकालय के लिए चार नए बुक शेल्फ, पंखे तथा छात्राओं की सुविधा के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन का भव्य उद्घाटन किया गया। इन सभी परियोजनाओं का उद्घाटन इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की चेयरमैन प्रियाका कुमार के हाथो संपन्न हुआ।

     इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएँ बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
        इसके उपरांत होटल वैष्णवी क्लार्क्स इन, देवघर में इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर का 16वाँ इंस्टॉलेशन (पदभार ग्रहण) समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियाका कुमार की उपस्थिति में नए सत्र 2026–27 की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई तथा पदभार ग्रहण कराया गया।
      नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. ममता किरण ने अध्यक्ष, कंचन मूर्ति साह ने उपाध्यक्ष, अर्पणा सिन्हा ने सचिव, चंद्र प्रभा ने कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर), अर्चना सिन्हा ने आई.एस.ओ. तथा सुषमा रानी ने एडिटर के रूप में पदभार ग्रहण किया।
     समारोह में क्लब की सभी वरिष्ठ सदस्याएँ, पूर्व पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य इत्यादि उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *