बाजला महिला महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 24.7.26 को रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत जिला स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत देवघर, झारखंड के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कीया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ सुचिता कुमारी थी। उनके साथ ही सूरज कुमार, परिमल कुमार सिंह, एस .के .ठाकुर, उदय कुमार, डॉ भारती प्रसाद, भोला यादव, भुदेव शर्मा, डॉ.करुणा पंजीयरा इत्यादि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का मुखय उद्देश्य छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करना है ताकी नशा मुक्त युवा विकसित भारत निर्माण हो सके। नशा मुक्त युवा भारत एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, इसलिए उन्हें नशे जैसी हानिकारक प्रवृत्तियों से दूर रखना अत्यंत आवश्यक है। मादक पदार्थों का सेवन न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि शिक्षा, रोजगार, परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। जागरूकता अभियान, नैतिक शिक्षा, खेल-कूद, योग तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। यदि हमारे युवा नशामुक्त, अनुशासित और जिम्मेदार होंगे, तो भारत आत्मनिर्भर, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की ओर तेजी से अग्रसर होगा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जैसे फोक म्यूज़िक, डांस, नुकड नाटक, पेंटिंग, डिबेट, शार्ट फिल्म/रील, स्लोगन एवं सलम पोएट्री इत्यादि। इन प्रतियोगिताओं के जज के रूप में डॉ.प्रकाश चन्द्र दास, डॉ.रेखा कुमारी गुप्ता, डॉ. किसलय सिन्हा, जुगनू कुमारी सिंह, निमिषा रिचर्ड, डॉ.करुणा पंजीयरा, डॉ.नृपांशुलता, रजनी कुमारी, डॉ. सीमा सिंह, जेनीस इरी तीगा, शिखा सोनली इक्का, हेलना किसकू, बसंती हांसदा, सबा परवीन, नीमा कुमारी, डॉ. श्याम सुंदर महतो, डॉ.जयब्रत माइती, आदित्य कुमार एवं डॉ भारती प्रसाद ए एस कॉलेज देवघर थे। मंच संचालन डॉ.करुणा पंजीयरा एवं डॉ. सीमा सिंह के द्वारा किया गया।
अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
विजेता प्रतिभागी:-
फोक म्यूज़िक- 1st प्राची एंड ग्रुप
2nd निशा कुमारी एंड ग्रुप
3rd नेहा एंड ग्रुप
डांस- 1st र्चना एंड ग्रुप,
2nd कार्तिक कुमार एंड ग्रुप
3rd प्रतिमा मुर्मू एंड ग्रुप
नुक्कड़ नाटक- 1st प्रिया कुमारी एंड ग्रुप
2nd चांदनी एंड ग्रुप
3rd भूमि झा एंड ग्रुप
पेंटिंग- 1st अनुष्का कुमारी
2nd प्रेम कुमार
3rd सिमरण कुमारी
डिबेट- 1st साक्षी कुमारी
2nd बनिशा कुमारी
3rd श्रुति चौधरी
शार्ट फिल्म/रील- 1st खुशी कुमारी
2nd अर्पित कुमार
3rd निशु कुमारी
स्लोगन- 1st श्रेया श्री
2nd मेघा कुमारी
3 rd रश्मी प्रिया
सलम पोएट्री- 1st कोमल कुमारी
2nd संदीप कुमार
3rd रानी मेघा

