देवघर (शहर परिक्रमा)

स्कूल ओलम्पिक से ओलम्पिक तक का सफर करेंगे बच्चे

देवघर: आज दिनांक 02.12.24 को देवघर ओलम्पिक संघ के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
    प्रेस वार्ता के दौरान देवघर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने बताया कि स्कूल ओलम्पिक के तीसरे सत्र का आयोजन 05-07 दिसंबर के. के. एन स्टेडियम, आर मित्रा स्कूल और इंडोर स्टेडियम में किया जायेगा। जिसके लिए अबतक लगभग 1500 प्रतिभागियों ने अपना निबंधन करा लिया है जो पिछले ओलम्पिक 01 और 02 से ज्यादा है।
     उन्होंने आगे बताया कि प्रतिभागी बच्चों और उनके अभिभावक में गजब का उत्साह है। हालांकि प्री बोर्ड की परीक्षा के कारण थोड़ी उपस्थिति कम है अन्यथा प्रतिभागियों की संख्या और अधिक होती। इसलिए हम अगले वर्ष से नवंबर के अंतिम सप्ताह में जिला ओलम्पिक के सम्भावनाओं पर विचार कर रहे हैं।
     डीएसए के सचिव सह प्लानिंग कमीशन के अध्यक्षता आशीष झा ने बताया कि अभी देवघर में खेल का स्वर्णिम दौर चल रहा है। हमने जिला ओलम्पिक के तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल को भी शामिल किया है, जिसके लिए प्रतिभागियों में गजब का उत्साह है। वैसे भी देवघरिया कल्चर में फुटबॉल का बहुत क्रेज है, वही वॉलीबॉल भी खासा लोकप्रिय है।
  डीएसए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मालवीय ने कहा कि हमारा प्रयास ऐसा माहौल तैयार करना है कि बच्चे स्कूल ओलम्पिक से ओलम्पिक तक का सफर कर सकें।