देवघर (शहर परिक्रमा)

पर्यावरण संरक्षण संकल्प स: वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवघर: दिनांक 20.2.2025 को जय कुमार मिश्रा,भारतीय जनता पार्टी “स्वच्छ भारत अभियान” के देवघर जिला संयोजक की अध्यक्षता में मैत्रेय किड्स विद्यालय में “पर्यावरण संरक्षण संकल्प स: वृक्षारोपण कार्यक्रम” का किया गया जिसमें मुख्य अतिथि शशि भूषण ओझा “मुकुल” प्रदेश संयोजक स्वच्छ भारत अभियान, झारखंड प्रदेश ने बच्चों को पर्यावरण को सुरक्षा रखने के लिए संकल्प दिलाते हुए वृक्ष हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण है बताया। वहीं वृक्ष कटाई से क्या-क्या हानि हो रही है और वृक्ष नहीं रहने से हमें क्या-क्या हानि होगी बच्चों को बतलाया गया। साथ ही विद्यालय में वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम समूह की उपस्थिति में की गई।


इसके पूर्व स्वच्छ भारत अभियान की ओर से आज दूसरा कार्यक्रम टावर चौक के समीप गांधी प्रतिमा जी का जलाभिषेक करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आसपास के स्थल को सफाई एवं जल से धोकर साफ किया गया। साथ ही गांधी जी के स्वच्छता अभियान एवं प्रधानमंत्री के द्वारा चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान को याद कर स्वच्छता के प्रति बड़ी संख्या में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय कुमार मिश्रा, शशि भूषण ओझा, प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी झारखंड, प्रदेश, डॉ एस सी नायक, मैत्रेय स्कूल के निदेशक एस डी मिश्रा, विनीत मिश्रा सभी शिक्षक, वीरेंद्र कुमार चौबे, राजेश्वर द्विवेदी, अक्षय कुमार दुबे, रमन ठाकुर, बबलू पांडे, मंटू कुमार, गौरी शंकर शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

संवाददाता: अजय संतोषी