देवघर (शहर परिक्रमा)

अंतर जिला एरोबिक्स और एक्रोबैटिक्स प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

देवघर: आज दिनांक 17.03.25 को देवघर जिला जिम्नास्टिक संघ की एक बैठक के के एन स्टेडियम में आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सचिव निशिकांत पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी महीने में देवघर जिले में एरोबिक्स और एक्रोबैटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

मौके पर मुख्य अतिथि का स्वागत देवघर जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष आशीष झा, सचिव विप्लव विश्वास, देवघर जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर किया। देवघर जिला ओलिंपिक संघ के तरफ से मुख्य अतिथि को मोमेंटो भी प्रदान किया गया। बैठक के दौरान संघ के पदाधिकार, कोच और खिलाड़ियों में सूरज, मोहित, उत्सव, रोहित, संजय, गौतम, शिवम्, शुभम इत्यादि ने भाग लिया।

संघ के अध्यक्ष आशीष झा ने बताया कि यह आयोजन जिले के उभरते हुए जिम्नास्टों को एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा, जिससे वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर सकें।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:

👉प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की जाएंगी।

👉एरोबिक्स और एक्रोबैटिक्स दोनों खेलों में अलग-अलग कैटेगरी होंगी।

👉पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी, जिसकी सूचना संघ की आधिकारिक विज्ञप्तियों के माध्यम से दी जाएगी।

👉आयोजन स्थल, तिथियां और नियमावली की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।