डीएवी कोडरमा में 9वीं एवं 11वीं का वार्षिक परिणाम घोषित, 24 मार्च से बोर्ड सत्र का शुभारंभ
डीएवी पब्लिक स्कूल, कोडरमा में नवमी एवं ग्यारहवीं सत्र 2024-25 का शैक्षणिक परिणाम घोषित किया गया, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की। कक्षा नवमी के उदय शंकर यादव ने 98 प्रतिशत प्राप्त करते हुए नवमी के पूरे विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर प्रिय लक्ष्मी रहीं,जिन्होंने 96.8 प्रतिशत प्राप्त किया। तृतीय स्थान 96.4 प्रतिशत के साथ मान्या लोहानी ने प्राप्त किया। सभी बच्चों ने खूब मेहनत की और कई विषयों में 100 अंक भी प्राप्त किये। नवमी के विभिन्न विभागों में नवमी ‘अ’ में आर्यन कुमार 95.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे तो निहारिका यादव 95.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रथम स्थान पर 96.4 प्रतिशत के साथ मान्या लोहानी रहीं। नवमी ‘ब’ में शांभवी बर्गबे ने 92.8 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं प्रिय लक्ष्मी ने 96.8% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया । वही शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर 98% के साथ उदय शंकर यादव रहें। नवमी ‘स’ में आयुषी प्रजापति ने 90% प्राप्त करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया तो 91.2 प्रतिशत प्राप्त करते हुए आकाश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान 96.2 प्रतिशत के साथ अनिकेत कुमार ने प्राप्त किया। नवमी ‘द’ में 90.2% के साथ प्रिंस कुमार राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तो माधवी कुमारी ने 90.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान ममता यादव ने प्राप्त किया जिन्होंने 91.6% पाया। नवमी ‘ई के ‘सिद्धेश कुमार पाण्डेय ने 89.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। यश कुमार ने 90.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान सुधांशु कुमार रहें, जिन्होंने 94% प्राप्त किये। वही ग्यारहवीं विज्ञान वर्ग में प्रेरणा यादव और शिवांग आयुष ने समान प्रतिशत 82.6 प्राप्त करते हुए तृतीय स्थान को साझा किया तो शनि कुमार 83.6% प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहें। प्रथम स्थान पर 84.2% के साथ आयुषी रहीं। ग्यारहवीं वाणिज्य में कुमारी अतिथि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.6 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कौशांबी मालवा ने 91.4% प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहीं तो दीपिका यादव ने बाजी मारते हुए 93.4% प्राप्त किया और कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने बच्चों की इस शानदार सफलता पर उन्हें ढेर सारी बधाइयॉं और शुभकामनाऍं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को हमेशा परिश्रम करने और आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी अभिभावकों को भी धन्यवाद कहा जो डीएवी संस्था पर विश्वास कर अपने बच्चों को संस्कार और ज्ञान अर्जित करने के लिए विद्यालय भेजते हैं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की कक्षाऍं सुचारू रूप से 24 मार्च से शुरू हो जाऍंगी, जिससे सभी विषयों के पाठ्यक्रम अच्छी तरह से समझ में आ जाऍंगे और बोर्ड के परिणाम बेहतर होंगे। उन्होंने बच्चों को उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाऍं दीं और उनका मार्गदर्शन भी किया।