देवघर (शहर परिक्रमा)

फुलकु सेवा संस्था एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया शहीद दिवस

मधुपुर(देवघर): देवघर जिले में आजादी के क्रांतिकारी और आजादी के बाद सामाजिक राजनैतिक गतिविधियों द्वारा जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने वाले भूमिगत स्वतंत्रता सेनानी, पथरा पंचायत के आजीवन मुखिया, लखनगड़िया कृषि प्रदर्शनी के संस्थापक, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, स्वामी सहजानंद एवं देवघर के प्रथम विधायक पं भुवनेश्वर पाण्डेय के सहयोगी फूलकू पाण्डेय की 102वीं जयंती पर आज 23 मार्च 2025 को किसानो के बीच मुंग का बीज एवं फलदार पौधे का वितरण कर सदभावना उद्यान लखनगड़िया पंचायत पिछड़ीबाद प्रखंड में फुलकु सेवा संस्था, लखनगड़िया एवं कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया ।


   इस अवसर पर मजदूर किसान एवं आम जनता ने  उपस्थित होकर उनके समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन के आदर्शो को याद किया एवं  उनके चित्र पर माल्यार्पण करटे हुए श्रद्धांजलि दी गई।
   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन पाण्डेय ने कहा कि दोआब क्षेत्र में स्व. फुलकु पाण्डेय के बाद कोई ऐसा जन मुद्दों पर लड़ने वाला नेता नहीं हुआ। मधुपुर के अजय नदी के मोहनपुर घाट, साप्तर, दोरही, खिरौंधा, खसपेका घाट पर पुल निर्माण तथा उच्च विद्यालय की स्थापना सहित अन्य जनमुद्दों से जुड़े सवालों पर इनके संघर्ष के लिए क्षेत्र की जनता इन्हें सदा याद करेगी।
   आज के राजनीति में जहां राजनीति के चोला ओढ़े जमीन दलाल, ठेकेदार, दलालों और साइबर क्रिमिनलों का कब्जा हो रहा  है, इससे राजनीति प्रदूषित हो रहा है ।समाज में पनपते ऐसे चिरकुट लोगों के कारण सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है। ऐसे असामाजिक तत्वों के कारण क्षेत्र में बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास पर ग्रहण लग रहा है। प्रदूषित होती सामाजिक संस्कृति को बचाने के लिए नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के सामाजिक और राजनैतिक जीवन को याद दिलाने के यह जयंती मनाया जा रहा है ।
   कार्यक्रम में जिला परिषद प्रतिनिधि संजय राउत ने क्षेत्र के हर समस्याओं में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
सिमरा पैक्स अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने भी किसानों के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
   वहीं अंजुम हुसैन ने भी कार्यक्रम में पहुंच कर श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शो को अपनाने की अपील की।
   आज के कार्यक्रम फुलकु सेवा संस्था के दयानन्द, लक्ष्मी नारायण नोनिया, कार्तिक राउत, रीना देवी, सुशील कुमार, सरिता देवी, सुदामी देवी, गणेश सिंह, देवेंद्र सिंह, गोविंद मोदी, विष्णु देव यादव, दिलीप नोनिया, गुड़ू टुडू, सुखों हेंब्रम, महावीर पासवान, राजेश नोनिया, मनोज पासवान, भूषण राय, मंटू दास, मिथुन दास, गोपाल यादव, चिंतामणि यादव, किशोर नोनिया, सुरेश नोनिया, संतोष यादव, सावित्री देवी, नागेश्वर दास, बालेश्वर वर्मा, डब्लू पासवान, नीरज कुमार, प्रकाश वर्मा, आनंदी वर्मा, दिनेश्वर वर्मा,  रेशमी कुमारी, मालती देवी, सूरज कुमार, गणेश मोदी, मुन्ना साह, रितेश यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
   यह जानकारी किशोर कुमार नोनिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
संवाददाता: अजय संतोषी