जयंती पर याद किए गए भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर
दुमका: भारतीय जनता पार्टी बासुकीनाथ नगर मंडल अध्यक्ष शैलेश कुमार राव की अध्यक्षता में सोमवार को मदनपुर गांव में भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्म जयंती पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद एवं प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्रा के द्वारा सभी कार्यकर्ता एवं जनता को मार्गदर्शन प्राप्त कराया एवं बाबा साहब के पद चिन्ह पर चलने को सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। कार्यक्रम में श्याम दास, कार्तिक दास, अमर दास, विनोद दास, पप्पू कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, जयप्रकाश शर्मा, कुणाल कुमार गण एवं अन्य कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित होकर बाबा साहब को नमन किया।
संवाददाता: आलोक रंजन