मंदिर प्रकरण पर एक्शन में उपायुक्त, 48 घंटे में जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का दिया निर्देश
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रशासनिक भवन में बने उपरी तल्ले से श्रद्धालुओं को प्रवेश कराने और अवैध वसूली से जुड़े मामलों को संज्ञान में लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। साथ ही लगाये गये आरोपों के संदर्भ में जाँच हेतु वरीय अधिकारी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी के अगुवाई में जाँच टीम गठित किया गया है।

