मारवाड़ी युवा मंच की उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात
मारवाड़ी युवा मंच देवघर शाखा की कार्यकारिणी टीम के सदस्यों ने देवघर जिला के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से शिष्टाचार मुलाकात की जिसमें मंच द्वारा किये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यो के बारे में उनको अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें पिछले 34 वर्षों से देवघर शाखा द्वारा संचालित श्रावणी सेवा शिविर के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने देवघर शाखा द्वारा प्रतिवर्ष चलाये जा रहे श्रावणी सेवा शिविर की काफी सराहना की और साथ ही आस्वस्त भी किया कि मंच को हमेशा की तरह आगे भी सभी सामाजिक कार्यों में जिला प्रसाशन का सहयोग निरंतर प्राप्त होता रहेगा। इसके अलावा उन्होंने सरकार की तरफ से चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के बारे में बताते हुए मंच के सदस्यों का ध्यान केंद्रित करते हुए इस अभियान से जुड़ने का सुझाव दिया जिससे कि यह अभियान और भी ज्यादा सुचारू रूप से सफलतापूर्वक चलाया जा सके। उन्होंने सरकार द्वारा समय समय पर चलाये जाने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी जिला प्रसाशन के साथ साथ मंच की सहभागिता के लिये भी जोर डाला।
टीम में शाखा अध्यक्ष रोहित सुल्तानिया, शाखा सचिव अमरदीप शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक (जीव दया एवं पशु कल्याण) आलोक अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साकेत छावछरिया,प्रान्तीय संयोजक सर्वेश मोदी, शाखा उपाध्यक्ष अमित छावछरिया सह-सचिव हर्ष जगनानी अमृतधारा प्रभारी अर्पित मोदी, प्रत्युष सुल्तानिया शामिल थे।

