स्किपर कंपनी ने मनाया प्लम्बर दिवस
दिनांक 20.06.25 को देर शाम प्लम्बर दिवस पर स्किपर कंपनी की ओर से प्लम्बर दिवस धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में देवघर और आस पास गांव के क्षेत्र से लगभग 600 प्लम्बर उपस्थित थे।
मौके पर स्किपर कंपनी के अधिकारी स्किपर पाइप्स के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कंपनी के अन्य प्रोडक्ट के बारे में उपस्थित प्लम्बरों को बताया।
इस दौरान एक लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेता प्लम्बरों ने घड़ी, मिक्सर, कुकर व एलईडी आदि जीते।
इस अवसर पर कंपनी के झारखण्ड हेड विजय शंकर, एरिया मैनेजर हरे राम प्रसाद, अश्विनी तिवारी, अजित चौधरी, डिस्ट्रीब्यूटर डी के राज, राजकुमार मुंददा, अखिलेश बरनबाल इत्यादि उपस्थित थे।

