देवघर (शहर परिक्रमा)

धार्मिक परंपरा से जिला प्रशासन कर रहा छेड़छाड़: महामंत्री, पंडा धर्मरक्षिणी सभा

देवघर: पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा ने मंदिर प्रशासन पर धार्मिक परंपरा से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

पत्रकारों से बात करते हुए निर्मल झा ने कहा कि इन दिनों भीड़ के कारण रात आठ, साढ़े आठ बजे तक बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक हो रहा है, यह हमारी परंपरा के खिलाफ है। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन को इसका उपाय खोजना चाहिए।

महामंत्री ने इसके लिए प्रशासन को कुछ सुझाव देते हुए कहा है कि इसके लागू होने से क्राउड कंट्रोल स्वत: हो जाएगा और रात 8 बजे तक जलार्पण भी बंद हो जाएगा। साथ ही सामान्य भक्त के साथ शीघ्र दर्शनम वाले भक्त भी सुगमता पूर्वक जलार्पण कर सकेंगे, जिससे श्रद्धालुओं के बीच जिला प्रशासन को अच्छी छवि बनेगी।