देवघर जिला शतरंज संघ का चुनाव संपन्न, सूरज झा बने अध्यक्ष
देवघर: आज दिनांक 23.06.25 को देवघर जिला शतरंज संघ का चुनाव आयोजित किया गया है। चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक विनोद कुमार शाह शामिल हुए। चुनाव में समाजसेवी सूरज कुमार झा को जिला शतरंज संघ का अध्यक्ष चुना गया।

मौके पर सूरज झा ने कहा कि यह पद मेरे लिए महज एक पद नहीं है बल्कि एक जिम्मेदारी है। संघ के सदस्यों ने मुझपर जो भरोसा जताया है इसके लिए मैं उनके प्रति शुक्रगुजार हूं। मेरा प्रयास होगा कि शतरंज के खेल को अधिक से अधिक बढ़ावा मिल सके। चूंकि देवघर में खेल का हमेशा माहौल रहा है। हर गली मुहल्ले में शतरंज खेल की परंपरा विकसित हो ऐसा प्रयास हमलोग आने वाले दिनों में करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि सकारात्मक प्रयास सामने आएगा।
इस दौरान प्रदीप झा, चेतराम श्रृंगारी, बाबू सोना श्रृंगारी, प्रेम नाथ खवाड़े, शंकर लाल झा, महेश मठपती, सौरभ वर्मा, विजय भारद्वाज, वासुदेव फलहारी, कन्हैया कुमार, रणजीत सिंह, आर्य, कृष्णदेव श्रृंगारी, सत्येंद्र कुमार, अनंत लाल कुंजलवार, सौरभ कुमार वर्मा, संजीव मिश्रा, अशोक श्रृंगारी, चंदन खवाड़े आदि मौजूद थे।
संवाददाता: अजय संतोषी

