देवघर (शहर परिक्रमा)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती के टिप्स

देवघर: आज दिनांक 23.06.25 को देवघर परिसदन में भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने की। इस बैठक में जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तीकरण एवं जनसंपर्क को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संगठन विस्तार की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। साथ ही बताया कि 24 जून को भाजपा देवघर जिला के हर प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश रैली निकाली जाएगी ताकि राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ जनभावनाओं को मुखर किया जा सके। 25 जून को आपातकाल, 29 जून को मन की बात, 30 जून को वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती को जिले भर में धूमधाम से मनाया जायेगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता व्यापक रूप से भाग लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। हर कार्यकर्ता को जनसेवा के संकल्प के साथ समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और विपक्ष के झूठे प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देने का भी आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, पूर्व मंत्री रंधीर सिंह, पूर्व मंत्री राज पलिवार, पूर्व विधायक नारायण दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, दिवाकर गुप्ता, दिलीप सिंह, नवल राय, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, रवि तिवारी, राजीव रंजन सिंह, प्रज्ञा झा, सुग्गा नरौने, तुफान महथा, सचिन सुल्तानिया, विनय चंद्रवंशी, अमृत मिश्रा, विश्वनाथ रवानी, विजया सिंह, गंगा नारायण सिंह, आशीष दुबे, मुकेश पाठक, बलराम पोद्दार, सुलोचना देवी, रूपा केसरी, रमेश राय, गौरी शंकर शर्मा, पंकज सिंह भदोरिया, भूषण सोनी, संतोष मुर्मू, सुमन सौरभ, सोना धारी झा, चंद्रशेखर खवाड़े, बमबम दुबे, दीपक केशरी, मिथलेश सिन्हा, सीएन दुबे, संजय गुप्ता सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।