देवघर (शहर परिक्रमा)

10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के प्रथम 28 की सूची जारी, 5 जुलाई को होंगे सम्मानित

देवघर: स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान, साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन तथा योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के संयुक्त बैनर तले माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा 2025 में सफल विद्यार्थियों को आगामी 5 जुलाई, दीनबंधु उच्च विद्यालय स्थित रवीन्द्र सभागार में पुरस्कृत किया जाएगा।

इसकी प्रथम सूची की जानकारी देते हुए विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि 90 प्रतिशत एवं उससे ऊपर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को “स्वामी विवेकानंद इंस्पिरेशन अवार्ड”, 80 से 89.99 प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन इंस्पिरेशन अवार्ड” जबकि 60 से 79.99 प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को “योगमाया देवी इंस्पिAरेशन अवार्ड” की मानद उपाधि से अलंकृत एवं विभूषित की जाएगी। अभी तक प्राप्त सूची के मुताबिक जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल के क्षितिज भास्कर को 91.2 प्रतिशत, डॉ. ए. एन. खोसला डीएवी पब्लिक स्कूल, राउरकेला, सुंदरगढ़, ओड़िशा की सोहानी कुमारी को 91.2 प्रतिशत, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, रोहिणी की रिया कुमारी एवं साधना कुमारी को क्रमशः 94.4 एवं 93.4 प्रतिशत, ब्लू बेल्स स्कूल की अल्फिया हुसैन को 92 एवं प्रतिशत अंक दसवीं बोर्ड में प्राप्त करने हेतु, स्वामी विवेकानंद इंस्पिरेशन अवार्ड के लिए, इसी विद्यालय की स्वीटी कुमारी को. प्रतिशत, ब्लू बेल्स स्कूल की संचिता मणि एवं प्रेरणा कुमारी को क्रमशः 84.2 एवं 88 प्रतिशत, देववैली हाई स्कूल की सुहानी कुमारी को 82.4 प्रतिशत, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कोठिया की अंजलि सिन्हा को 81.4 प्रतिशत, बारहवीँ में रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय की निशा कुमारी को 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन इंस्पिरेशन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इस वर्ष स्वामीनाथन जी की शतवार्षिकी मनाई जा रही है। वे भारत के आनुवंशिक वैज्ञानिक थे जिन्हें भारत की हरित क्रांति का जनक माना जाता है। प्रस्तावित उच्च विद्यालय, बामनडीहा के आदित्य कुमार को 61.6 प्रतिशत, जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल के कुमार ऋषभ को 70.4 प्रतिशत, आशुतोष विद्यालय की दीक्षा ओझा एवं श्रुति कुमारी को क्रमशः 68.2 एवं 70 प्रतिशत, खुशी कुमारी को 74 प्रतिशत एवं साक्षी केशरी को 76 प्रतिशत, रामेश्वर लाल सर्राफ उच्च विद्यालय के आयुष कुमार को 78 प्रतिशत, बारहवीँ बोर्ड में ए. एस. कॉलेज की अर्चना कुमारी को 73.4 प्रतिशत, देवघर महाविद्यालय के अभिषेक कुमार एवं पीयूष कुमार साह को क्रमशः 75.2 एवं 77 प्रतिशत, रमा देवी बाजला महिला महाविद्याल की परी गुप्ता को 76.8 प्रतिशत, रानी गुप्ता को 77.6 प्रतिशत, दिव्यांका साह को 75.8 प्रतिशत, सोहानी साह को 76.2 प्रतिशत, आकांक्षा साह को 78.2 प्रतिशत, अंजलि केशरी को 74.2 प्रतिशत, पी. एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, रिखिया, जसीडीह की आयुषी संतोषी को 72 प्रतिशत, एस. एस. प्लस टू हाई स्कूल, मोहनपुर हाट की पायल कुमारी को 78 प्रतिशत अंक प्राप्त हेतु “योगमाया देवी इंस्पिरेशन अवार्ड” के लिए चयनित किया गया है।