देवघर (शहर परिक्रमा)

रथयात्रा कल, देवघर में 3 स्थानों से होगा रथयात्रा का आयोजन

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस साल रथयात्रा 27 जून 2025 को निकाली जाएगी। देवघर में 3 स्थानों से रथयात्रा का आयोजन किया जायेगा:- शिक्षा सभा चौक अवस्थित जगन्नाथ मंदिर, बालानन्द ब्रह्मचारी आश्रम और इसकॉन मंदिर। तीनों स्थानों से अपराह्न 4 बजे रथयात्रा निकाली जाएगी।

जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा

      जगन्नाथ मंदिर से निकली रथयात्रा शिक्षा सभा चौक, एस बी राय रोड होते हुए टावर चौक पहुंचेगी बालेश्वरी गोपाल कीर्तन मंडली द्वारा आरती किया जायेगा। तत्पश्चात वापसी में आज़ाद चौक से बड़ा बाजार, भैरों बाजार, चांदनी चौक, लक्ष्मीपुर चौक होते हुए शिवगंगा पहुंचेगी जहाँ फूलचंद कीर्तन मंडली द्वारा आरती किया जायेगा। वहाँ से बिलासी होते हुए मौसी बाड़ी (छत्तीसी) पहुंचेगी। ज्ञात हो कि घूरति रथयात्रा (वापसी) 5जुलाई को होगी।

बालानन्द आश्रम से रथयात्रा

      बालानन्द आश्रम से संबिदानंद ब्रह्मचारी महाराज के अध्यक्षता में श्री जगन्नाथ महाप्रभु का रथयात्रा निकाली जाएगी। इसके पूर्व सुबह 10 बजे भगवन जगन्नाथ महाप्रभु जी पूजा अर्चना एवं आरती होगी। रथयात्रा का यात्रा पथ श्री श्री बालानन्द आश्रम से पुराना बस स्टैंड, बजरंगी चौक, टावर चौक, होते हुए पुनः वापसी करते हुए कुंडा मोड़ एवं वहाँ से पुनः आश्रम वापसी होगी।
  रथयात्रा में आश्रम के पुरोहितगण, कर्मचारीगण, कीर्तनीयादल एवं श्रद्धालू भक्तगण शामिल होंगे। इस उत्सव में मुख्य अतिथि अशोका नन्द झा जी को आमंत्रित किया गया है।

इसकॉन मंदिर का रथयात्रा

   देवघर जसीडीह मुख्य मार्ग पर अवस्थित इसकॉन मंदिर द्वारा शिवलोक परिसर से रथयात्रा निकाली जाएगी। जो टावर चौक, वी आई पी चौक, सत्संग चौक होते हुए डाबर ग्राम के निकट अवस्थित इसकॉन मंदिर जाएगी।