देवघर (शहर परिक्रमा)

28-29 जून को देवघर में आयोजित होगा इनरव्हील का डिस्ट्रिक्ट असेंबली “उत्साह”

देवघर: आज दिनांक 26.06.25 को इनरव्हील क्लब ऑफ़ देवघर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि देवघर में 28, 29 जून को इनरव्हील ड्रिस्ट्रिक्ट 325  का असेंबली “उत्साह” देवघर के होटल वायोरे इन के प्रशाल में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में बिहार, झारखंड के 89 क्लब में से लगभग 50 क्लब के लगभग 350 से 400 महिलाएं शिरकत करेंगी।


       यह दो दिवसीय कार्यक्रम होगा जिसमे पहले दिन “आभार” कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें 2024-25 की मंडलाध्यक्ष अलकनंदा बख्शी पूरे सत्र में विभिन्न क्लबों द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर सभी क्लब को पुरस्कृत करेंगी।
     इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल मीडिया मैनेजर प्रभा रघुनंदन (गिरिडीह) होंगी। वहीं दूसरे दिन कार्यक्रम “उत्साह” के अंतर्गत वर्ष 2024-25 की मंडलाध्यक्षा आलोकानंदा बख्शी (जमशेदपुर) वर्ष 25-26 की नवनियुक्त मंडलाध्यक्षा रश्मि गुप्ता (गिरिडीह) को अपना पदभार देंगी।
         कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेंगलुरु की वीनूथा हरीश इस वर्ष के गोल की जानकारी क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों को  देगी। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट अधिकारियों को पदभार देकर इनरव्हील का पिन पहनाया जाएगा। जानकारी हो कि इनरव्हील पिन ही इनरव्हील के सदस्याओं की पहचान होती हैं।
      ज्ञात हो कि इनरव्हील अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की सबसे बड़ी संस्था है जिसकी सदस्य महिलाएं समाज सेवा में अभूतपूर्व योगदान देती है।  इनर व्हील चार- अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राजकीय और शहरी क्लब के स्तर पर पर काम करती है। क्लब का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है और प्रत्येक वर्ष नये पदाधिकारियों का मनोनयन होता है। वहीं इसका सत्र आरंभ 1 जुलाई से शुरू होता है। इस वर्ष भी पदासीन पदाधिकारी डिस्ट्रिक्ट असेंबली में अपना पदभार नए पदाधिकारी को हस्तांतरित करेंगे। 
       प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी असेंबली चेयरमैन, क्लब की पूर्व अध्यक्षा सारिका शाह और रश्मि रंजन झा ने दी। वहीं मौके पर वर्तमान अध्यक्ष अर्चना भगत, आगामी अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, रेखा सिंघानिया, बेबी रोमा, सरिता अग्रवाल, स्वेता केसरी व सोनिका चौधरी आदि उपस्थित थी।