देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर एम्स के द्वारा डीएवी, सातर में दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग


देवघर: आज सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में अस्पताल से बाहर कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में समुदाय की तत्परता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर ने अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के सहयोग से हैंड्स ओनली कम्युनिटी CPR ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यकारी निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना के प्रमुख डॉ. मनुज कुमार सरकार हैं, जो कि परियोजना प्रमुख और प्रमुख अन्वेषक होने के साथ-साथ सामान्य चिकित्सा विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर भी हैं। इस समर्पित टीम में परियोजना समन्वयक मिस अंजलि कुमारी शॉ और नर्सिंग अधिकारी – मिस प्रेरणा रावत, मिस एकता भगत एवं छोटू राम पिपरा शामिल हैं।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को हैंड्स ओनली CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की ट्रेनिंग देना है, जिससे वे अचानक कार्डियक अरेस्ट के शिकार व्यक्ति की जान बचाने में सक्षम हो सकें। डॉ. मनुज कुमार सरकार ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल कौशल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को एक दर्शक के रूप में त्वरित और आत्मविश्वास से भरपूर प्रतिक्रिया देने के लिए सशक्त करेगा, जिससे किसी कार्डियक अरेस्ट पीड़ित की जान बचाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि बाईस्टैंडर (दर्शक) की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है – जब तक मेडिकल सहायता नहीं पहुंचती या मरीज को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, तब तक CPR प्रदान करना जीवन रक्षक साबित हो सकता है।
इस प्रशिक्षण में मॉडल्स (मैनिकिन) पर प्रैक्टिकल अभ्यास, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा लाइव डेमोंस्ट्रेशन,स्मरण सुनिश्चित किया जा सके। स्कूल के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने एम्स को इस तरह के कार्यक्रम को करवाने के लिए धन्यवाद दिया।