उप विकास आयुक्त ने किया विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण
दुमका: जिले के उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने शनिवार को रानीश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत जे.एस.एल.पी.एस. द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया ।

उन्होंने मोहलबना पंचायत के कदमा में संचालित बंधन विकास केन्द्र का निरीक्षण किया जहाँ केन्द्र का संचालन कर रहे स्वंय सहायता समूह के लाभुकों के साथ बात-चीत कर इस योजना से होने वाले लाभ तथा योजनाओं के संचालन में उत्पन्न कठिनाईयों के विषय में जानकारी प्राप्त किया । इसके उपरान्त प्रखण्ड परिसर स्थित गोदाम में डाकिया योजना के लिए पैकेजिंग कर रहे स्वंय सहायता समूह के लाभुकों के कार्यो का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त प्रखण्ड परिसर में ही स्वंय सहायता समूह के लाभुकों द्वारा संचालित खजुर गुड़ उत्पादन केन्द्र का भी निरीक्षण किया । स्वंय सहायता समूह के सदस्यों से बातचीत करते हुए रोजगार के अन्य पूरक साधनों के विषय में भी विचार-विमर्श किया । उप विकास आयुक्त श्री सचान ने प्रखण्ड अन्तर्गत स्वंय सहायता समूह के सदस्यों के लिए अन्य योजनाओं के विषय में भी कार्य कराने का आश्वासन दिया ।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री सचान के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, जे.एस.एल.पी.एस. के बी.पी.एम. उपस्थित थे।

