देवघर (शहर परिक्रमा)

स्टॉप डायरिया कैंपेन का हुआ उद्घाटन

देवघर: स्टॉप डायरिया कैंपेन का जिला स्तरीय उद्घाटन सदर अस्पताल टीकाकरण कक्षा में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पीके शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मौके पर बताया जिले के 5 वर्ष तक के बच्चों को सहिया द्वारा घर-घर जा कर ओ आर एस पैकेट दिया जाएगा और आवश्यकता अनुरूप जिंक टेबलेट दिया जाना है। यह कार्यक्रम 1 जुलाई से प्रारंभ होकर 14 अगस्त 2025 तक पूरे जिले में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर वी बी डी पदाधिकारी डॉ अभय यादव, डीपीसी प्रवीण सिंह, डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर शहाबुद्दीन अंसारी, शहरी बी टी टी कासिम अंसारी, राजेश राय सुधांशू पाण्डेय, एएनएम अनिता कुमारी,शहरी सहिया आदि उपस्थित थे।