SKMU के नवनियुक्त कुलसचिव ने किया पदभार ग्रहण
दुमका: सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा ने गुरुवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने डॉ. राजीव कुमार से यह जिम्मेदारी संभाली।

पदभार ग्रहण समारोह में विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार बृजनंदन ठाकुर, डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेन्द्र यादव, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा, सीसीडीसी डॉ. अब्दुस सत्तार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जय कुमार साह, जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक कुमार समेत कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
संवाददाता:- आलोक रंजन

