कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा के छात्रों ने गतिविधियों के माध्यम से सृजनात्मकता का किया प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया, कोडरमा में पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के अंतर्गत बच्चों ने थम प्रिंटिंग, ड्राइंग, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और कोलाज मेकिंग गतिविधियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से बच्चों की कलात्मक क्षमताओं को निखारा गया और टीम वर्क को बढ़ावा दिया गया।


नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों ने अपने हाथों से थम प्रिटिंग कर तरह – तरह की आकृतियाँ बनाई जो बहुत ही सुंदर और आकर्षक थीं । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तान्या रंजन, सान्या सोनी, अशमी पाठक तथा सुहासिनी कुमारी रहीं ।वहीं अर्शिया अर्नव चौधरी ,देवांश केशव और प्रियांश राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।तीसरे स्थान पर सूरज नारायण दिवाकर, प्रीत राज और अनवी अमन रहीं।
कक्षा तृतीय से पंचम तक के छात्रों के बीच ड्राइंग एंड पेंटिंग की प्रतियोगिता हुई जिसका विषय ‘आई लव ट्री ‘ था।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य वृक्षों की कटाई को रोकना तथा पर्यावरण को संतुलित एवं सुरक्षित रखना था। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पेड़ पौधों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दर्शाते हुए वृक्षारोपण तथा वृक्षों की सुरक्षा करने का संकल्प लेते हुए चित्रकारी की । इस प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ ‘ब’ की आराध्या सिंह कक्षा पंचम ‘ब’ की अदिति प्रकाश तथा तन्मय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पंचम ‘ब’ की मुनमुन यादव एवं आराध्या कश्यप रही । वहीं तृतीय स्थान कक्षा चतुर्थ की उज्ज्वल भारती और श्रेया विश्वकर्मा ने प्राप्त किया ।
कक्षा छठीं से आठवीं तक के बच्चों के बीच ‘सेव ट्री सेव लाइफ’ पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्रों ने पर्यावरण जागरूकता की ओर विशेष जोर दिया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा आठ की आकृति प्रजापति एवं नेहा कुमारी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कक्षा सात की प्रिया कुमारी एवं कक्षा आठ की आराध्या सिंह ने प्राप्त किया। वहीं कक्षा सात की श्रेया सुमन और आरुष आर्य तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा नवम् से कक्षा बारहवीं के बच्चों के बीच वन के महत्त्व को दर्शाते हुए ‘वन महोत्सव’ जैसे संदेशप्रद विषय पर कोलाज मेंकिंग प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने अपनी कला को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। इसमें कक्षा नवम् की वर्षा कुमारी, साक्षी यादव और यशिका शेखर क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं ।
ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग, कोलज मेकिंग ये सभी आकर्षक नारों और जीवंत चित्रों से सजे थे, जो प्राकृतिक संरक्षण के प्रति बच्चों की समझ और जुनून को दर्शा रहे थे।


मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। थम प्रिंटिंग, ड्राइंग एंड पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और कोलाज मेकिंग जैसी गतिविधियाँ न केवल उनकी कलात्मक क्षमता को उजागर करती हैं, बल्कि उन्हें महत्त्वपूर्ण सोच, टीम वर्क और खुद को प्रभावी ढंग से व्यक्त करना भी सिखाती हैं। ये कला-केंद्रित सीसीए प्रतिभा को पोषित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।
इस प्रतियोगिता में निर्णयक की भूमिका शिल्पी गुप्ता, लक्की पाठक तथा अभिषेक राणा ने निभाई । सीसीए का आयोजन सी सी ए इंचार्ज पीबी खडंगा की देख – रेख तथा दिशा -निर्देश में हुआ ।