देवघर (शहर परिक्रमा)

ऐसा रहा सुनील खवाड़े देवघर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन

सुनील खवाड़े देवघर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 1 का आज दूसरा दिन का खेल का विवरण कुछ इस प्रकार है:-

पहला मैच मुकेश फ्लावर और स्टाईल इलेवन के बीच खेला गया जिसमें पहले बेटिंग करते हुए मुकेश फ्लावर के टीम ने 137 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टाईल इलेवन ने 1 विकेट के नुकसान पे ही 139 रनों को आसानी से हासिल कर लिया पप्पू 23 बॉल में नाबाद 58रन ओर डेरन 29 बॉल में 68रन बनाए।पप्पू को शानदार खेल के लिए मन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

दूसरा मैच कैलाश फाइटर और pvr पैंथर के बीच खेला जिसमें टॉस जीत के कैलाश फाइटर के कप्तान पंकज बाजपेई ने पहले बोलिंग करने का फैसला लिए और pvr पैंथर ko 120 रनों पे रोकने में सफल रहे जिसमें विक्की सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 23 बॉल पे 73 रनों की शानदार पारी खेली । रन का पीछे करने उतरी कैलाश फाइटर की टीम का बहुत ही निराशाजन प्रदर्शन रहा ओर पूरी टीम 73 रन पे ऑल आउट हो गई। pvr पैंथर के गेंदबाज रिशव गुप्ता ने 2 ओवर 5 रन ओर 7 विकेट लिया। रिशव को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

तीसरा मैच लिटिल पैराडाइज और मां मनसा के बीच खेला गया जिसमें पहले बेटिंग करते हुए लिटिल पैराडाइज के टीम ने 9ओवर पे 55 रन बना के ऑल आउट हो गई और मां मनसा ने 55रन का टारगेट बहुत ही आसानी से पूरा कर लिया।