देवघर (शहर परिक्रमा)

झारखंड स्विमिंग संघ के महासचिव पहुंचे देवघर, पदाधिकारियों ने किया स्वागत

आज दिनांक 6. 07.2025 को झारखंड स्विमिंग संघ के महासचिव शैलेन्द्र तिवारी का देवघर आगमन हुआ ।सर्वप्रथम बाबा बैधनाथ और बाबा बासुकिनाथ पहुंचकर पूजा अर्चना किया। उसके बाद स्विमिंग शार्क एकेडमी और देवघर स्विमिंग संघ के पदाधिकारियों द्वारा बुके, शॉल और बाबा बैद्यनाथ का प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया।
मौके पर श्री तिवारी ने कहा की देवघर में स्विमिंग के खिलाड़ी तालाब में अभ्यास कर रहे है ये काबिलेतारिफ है। यहां एक पूल हो इसके लिए खेल सचिव से बात करेंगे।


कार्यक्रम में जिला स्विमिंग के अध्यक्ष सुरेशा नंद झा, सचिव गोपा पाठक , कोषाध्यक्ष चन्दना झा, ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, कोच सुधाकर, कोच प्रवीर राय, छोटी मालवीय, मुन्ना पासवान, कृष्ण कुमार, विकास वाजपेई, सोनू, लालमोहन, रोहित रंजन, आज़ाद पाठक, आशीष झा इत्यादि उपस्थित थे।

जानकारी हो कि 12 जुलाई से राज्यस्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप टाटा में होने जा रहा है देवघर जिला का टीम इस प्रकार है-
अनुराग
सचिन
वंश
अंशुमान
शुभम
मानव
नायरा वाजपेई
सौम्या भारद्वाज
श्रद्धा सुमन
मानवी

कोच- सुधाकर चौधरी एवं प्रवीर राय
मैनेजर- नवीन शर्मा एवं कृष्ण कुमार
फिजियो- रोहित रंजन
टीम 11 जुलाई को ट्रेन के द्वारा रवाना होगी।