अखिल भारतीय मध्यदेसीय वैश्य सभा श्रावण मास में लगाएगी निःशुल्क मासव्यापी सेवा शिविर
अखिल भारतीय मध्यदेसीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार मद्धेशिया ने आज बाबा बैजनाथ की पुनीत नगरी देवघर अपने परिवार के साथ आकर पूजा अर्चना किया और साथ ही साथ बाबा बैद्यनाथ जी से मंगल कामना किया।

मनोज कुमार मद्धेशिया ने कहा कि हमारा हलवाई समाज आदिकाल से ही कहीं ना कहीं लोगों का पेट भरने का काम करता आ रहा है इसलिए हमारे समाज पर भी बाबा बैजनाथ जी का आशीर्वाद है। जिन्होंने हमारे हलवाई समाज को मिठाई बनाने का भरोभार दिया और हम लोग लड्डू मिठाई एवं भिन्न तरीके के मिष्ठान बनाकर बाबा को भोग लगाते हैं। हमारे समाज के द्वारा बनाया गया भोग ही सभी देवी, देवताओं पर चढ़ाया जाता है। लेकिन अब हमारा समाज मिठाई बनाने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे आकर विभिन्न पदों के साथ विकसित हो रहे हैं। इसलिए अब हमारी भागीदारी राजनीति तौर पर भी सुनिश्चित करने का वक़्त आ गया है। ऐसे में हमारा समाज सेवा भाव के साथ साथ देश और राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहा है।
वहीं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने कहा की हर साल के भांति इस साल भी श्रावण मास में पुनः अखिल भारतीय मध्य देसीय वैश्य सभा देवघर जिला कमेटी, झारखंड प्रदेश कमेटी और राष्ट्रीय कमेटी के द्वारा रांगा मोड़ परिणय वाटिका के पास निःशुल्क बाबा गणिनाथ सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे देश से आने वाले कांवरियों के लिए विभिन्न तरह की सुविधाएं जिसमें की शरबत, चाय, पानी, दवाई, फल सहित हमारे समाज के द्वारा बनाई गई हलवा प्रसाद लोगों में वितरण किया जाएगा। निशुल्क सेवा शिविर की तैयारी अंतिम चरण पर है।
आज बाबा बैजनाथ के पूजा अर्चना में अखिल भारतीय मध्यदेसीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार मद्धेशिया और उनकी धर्मपत्नी ललिता गुप्ता, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश साह, युवा प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार शाह, कमल अग्रवाल, अभिनीत अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, नंदनी गुप्ता, ममता अग्रवाल इत्यादि ने मिलकर बाबा बैजनाथ जी से पूजा अर्चना कर राष्ट्र और समाज के लिए मंगल कामना की।

