देवघर (शहर परिक्रमा)

श्री गोपाल कृष्ण मंदिर का 38 वें स्थापना दिवस पर भजन-कीर्तन का आयोजन

देवघर: कास्टर टाउन स्थित श्री गोपाल कृष्ण मंदिर का 38 वां वार्षिक स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मंदिर की स्थापना स्व. गीता देवी तुलस्यान ने की थी।

मंदिर का स्थापना दिवस कार्यक्रम 7 जुलाई तक चलेगा। मौके पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें देवघर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। रविवार से 24 घंटे का अष्टयाम अखंड कीर्तन शुरू हुआ है, जिसका समापन 7 जलाई को दोपहर में होगा। आयोजन को लेकर मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा, श्रृंगार भी हुआ।

संवाददाता: अजय संतोषी