लघु उद्योग भारती जिला दुमका ईकाई की बैठक संपन्न
दुमका: लघु उद्योग भारती जिला दुमका ईकाई की विशेष बैठक आज युवराज पैलेस, दुमका में अध्यक्ष मानिक महेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित राष्ट्रीय सचिव इन्द्र जी अग्रवाल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष के एन सिंह सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय सचिव का स्वागत, सम्मान अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर उपाध्यक्ष प्रदीप्त मुखर्जी एवं सचिव मनोज कुमार सिंघानिया के द्वारा किया गया।

बैठक में चावल उद्योग, पत्थर उद्योग, स्टील स्क्रैप तथा शिक्षा से संबंधित कठिनाई एवं निदान पर चर्चा हुई। उपराजधानी में एम एस एम ई का क्षेत्रीय कार्यालय दुमका में खोलने हेतू भारत सरकार से लघु उद्योग भारती झारखंड के माध्यम से मांग की गई। केंद्र सरकार द्वारा चावल की खरीद में स्थानीय चावल मिल से चावल खरीदने हेतु प्राथमिकता देने का अनुरोध किया गया। जिला के औद्योगिक विकास की समिति में प्रतिनिधित्व देने की मांग झारखंड सरकार से की गई। साथ ही साथ दुमका में एक सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु एक स्कूल खोलने की मांग माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से करने का अनुरोध माननीय राष्ट्रीय सचिव से किया गया। राष्ट्रीय सचिव इंद्र जी ने उद्यमियों की उक्त परेशानियों को समझा और अपनी तरफ से केंद्र तक बातों को रखने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में मनोज कुमार साह अध्यक्ष ट्रक ओनर एशोसिएशन, संजीव सिंघानिया, विपीन अग्रवाल, राकेश सिंघानिया, राधा वल्लभ भालोटिया, रितेश मेहरिया, मनोज भालोटिया, राजू मोदी एवं पूर्व उपाध्यक्ष दशरथ उपाध्याय (जमशेदपुर) सहित दुमका जिले के कई उद्यमी उपस्थित हुए।
संवाददाता: अजय संतोषी

