दुमका (शहर परिक्रमा)

उत्कृष्ट ज्ञान अर्जित करना जीवन का असली व कीमती धन: उपायुक्त


दुमका: डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका के विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा के करकमलों से सम्मानित कराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय आगमन पर उपायुक्त को विद्यालय परिवार के तरफ से छात्र छात्राओं द्वारा लोटा पानी से पारम्परिक तरीके से स्वागत एवं स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त अपरेश कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स द्वारा उपायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त, दुमका अभिजीत सिन्हा, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेम्ब्रम, सम्मानित अतिथि जैक सदस्य अजय कुमार गुप्ता एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के बाद उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जीवन मे उत्कृष्ट ज्ञान अर्जित करना जीवन का असली कीमती धन एवं ज्ञानवान व्यक्ति द्वारा जरूरत मंद व्यक्तियों को ज्ञान प्रदान कर ज्ञानवान बनाना जीवन का असली दान है। उपायुक्त श्री सिन्हा ने मेधावी छात्र छात्राओं को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए अपार संभावनाएं एवं अनेक रास्ते हैं, जरूरत है उचित रास्ते का चयन कर उस रास्ते पर अनुशासित तरीके से ईमानदारी पूर्वक बढ़ना। उपायुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अभी रुकना नही है बल्कि और भी ज्यादा उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है।उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि मन में लगन एवं जज्बा हो तो कठिन रास्ते को भी हम आसानी से पार कर लेते हैं। कहा कि जीवन मे सफल होने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी पूर्वक उस लक्ष्य भेदना पड़ता है। उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन में आपके कठिन परिश्रम के अलावा आपके शिक्षकों का उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति, उनका परिश्रम एवं माता पिता का आशीर्वाद तथा त्याग भी जुड़ा है। कहा कि जो जीवन मे अपने गुरुओं के आदर्शों एवं माता पिता के क्षत्र छाया में आगे बढ़ता है वह जीवन मे सफलता के अंतिम पायदान तक पहुँचता है।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरु यानि शिक्षकों की महिमा प्राचीन काल से ही सर्वव्यापक एवं सर्वविदित है। शिक्षक समाज के लिए आदर्श हैं। शिक्षण कार्य एक रोजगार नही बल्कि एक आराधना है। अगर कोई अज्ञानी आपके ज्ञान दान से ज्ञानवान बनता है तो आपको अपार खुशी मिलती होगी।श्री सिन्हा ने कहा कि दुमका जिला में शैक्षणिक माहौल उत्कृष्ट हो यही मेरी प्राथमिकता होगी। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेम्ब्रम ने मेधावी छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन मे सिर्फ इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई कर के ही जीवन को सफल नही बनाया जा सकता है, बल्कि उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने एवं जीवन को तरक्की के ओर ले जाने के लिए और भी कई रास्ते एवं शैक्षणिक कोर्स हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रुकना नही है बल्कि और भी कड़ा परिश्रम कर सफलता के उच्च पायदान पर पहुँचना है। डीएसई आशीष कुमार ने कहा कि छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहना है, बल्कि ज्ञान के अन्य साधनों को भी आत्मसात करना चाहिए। सम्मानित अतिथि जैक सदस्य एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से छात्रों का जीवन सवर सकता है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि शिष्य जब जीवन मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है तो गुरु को अपार खुशी मिलती है। सम्मानित अतिथि डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह ने मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जीवन मे कही भी रहो लेकिन ईमानदारी एवं अनुशासन को अपना अस्त्र बनाकर रखो।

प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राजहंस ने सभी अतिथियों को विद्यालय में स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी अभिभावकों के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के कठिन परिश्रम से यह सुखद परिणाम प्राप्त हुआ है। श्री राजहंस ने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि विद्यालय में शैक्षणिक माहौल और उत्कृष्ट हो जिससे विद्यालय का परीक्षा परिणाम दिनों दिन बेहतर होता रहे। मंच संचालन पूर्व प्रभारी प्राचार्य बब्बन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार झा ने किया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार, पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार झा, पूर्व प्रभारी प्राचार्य बब्बन कुमार, इंटर संकाय प्रभारी मुदस्सर सुल्तान, परीक्षा प्रभारी निवास रजक, शिक्षक अमित कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार सिंह, राजीव कुमार गुप्ता, स्नेहलता मरांडी, रूपेश कुमार झा, संजय कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार,रामप्रसाद यादव, पार्थ प्रतिम कुंडु, लखी टुडू, अर्चना कुमारी, विद्यासुन्दर नन्दी, प्रकाश कुमार घोष, सुशीला किस्कू, तरन्नुम परवीन, अनन्या बनर्जी, शिवराम सिमोन टुडू, दिलीप कुमार, राजेश कुमार साह, अंजू एलीना किस्कू, पवन कुमार, अशोक कुमार,आरिफ इकबाल, हीरा लाल बेसरा,माधवी लता, प्रिया हेम्ब्रम, रिशू अस्मिता आनन्द के अलावे विद्यालय के सभी सदस्यों ने मेधावी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संवाददाता:- आलोक रंजन