दुमका के खिलाड़ी समीर पंडित झारखंड के तेज गेंदबाजों के कैंप के लिए चयनित
दुमका: झारखंड की उप राजधानी दुमका के एल ए के कैंप क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी समीर पंडित का चयन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित तेज गेंदबाजों के कैंप के लिए किया गया है।

जानकारी के मुताबिक अगामी 7 से 11 जुलाई2025 तक जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2007 वर्ल्ड कप के चैंपियन खिलाड़ी रुद्र प्रताप सिंह के द्वारा झारखंड के तेज गेंदबाजों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
संवाददाता:-आलोक रंजन

