देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी कास्टर टाउन में ‘वन महोत्सव’ का हुआ आयोजन

देवघर: आज दिनांक 07.07.2025 को स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में वन महोत्सव का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण की जागरूकता के लिए प्रायः सभी कक्षाओं के बच्चे विभिन्न प्रकार के पेड़- पौधे लगाकर वातावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।


वन महोत्सव के अवसर पर छात्रों के बीच विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। वर्ग एल.के.जी से द्वितीय तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता,वर्ग तीसरी और चौथी के बच्चों के लिए वृक्ष के रूप में अभिनय,पांँचवीं और छठी कक्षा के लिए वन महोत्सव पर पोस्टर निर्माण तथा सातवीं के बच्चों के लिए वृक्ष के महत्व पर स्लोगन लेखन।इसके अतिरिक्त कुछ बच्चे अपने घर से गमला में छोटे-छोटे पौधे लगाकर विद्यालय प्रांगण में प्रदर्शित किया।
प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, शिक्षकगण एवं बच्चों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।

मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि वन महोत्सव भारत में लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मनाया जाता है। पेड़ ग्लोबल वार्मिंग को रोकने और प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं। यदि वृक्ष नहीं होंगे तो पृथ्वी पर जीवन लगभग समाप्त हो जाएगा। वृक्षों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होता है।अगर वृक्ष नहीं होंगे तो ऑक्सीजन नहीं होगा और हम सभी प्राणियों का जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। अभी भी समय है कि हम जागरूक हो जाएंँ और वृक्षारोपण करके वनों को संरक्षित करें। अंत में उन्होंने बच्चों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।
उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी