कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा में सत्र 2025- 26 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी के तहत हुआ बाल संसद का गठन


कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में सत्र 2025- 26 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी के तहत बाल संसद का गठन किया गया। इसका उद्देश्य पूरे वर्ष होने वाले विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों के प्रति बच्चों को उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराना होता है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रात:कालीन सभा में विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यालय के 11वीं विज्ञान वर्ग के शिवांग आयुष को हेड बॉय, कौशांभी मालवा को हेड गर्ल, रुद्र प्रताप सिंह चंदेल को डिप्टी हेड बॉय, कृतिका देबनाथ को डिप्टी हेड गर्ल एवं दयानंद, विवेकानंद, रामकृष्ण, राजा राममोहन राय हाउस के कैप्टन बॉयज एंड गर्ल्स , वाइस कैप्टन बॉयज एंड गर्ल्स को हाउस सैश एवं बैज पहनाकर विद्यालय के दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के हेड गर्ल एवं हेड बॉय ने सभी बच्चों को विद्यालय के शैक्षणिक, स्पोर्ट्स, पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अनुशासन की जिम्मेदारियों का बखूबी पालन करने की प्रतिज्ञा दिलाई। दयानंद हाउस की कुमारी श्रेयशी, रुद्र प्रताप सिंह कैप्टन, इशिका शेखर, दिव्यांश मालवा वाइस कैप्टन, विवेकानंद हाउस की जसमीत, प्रतीक कैप्टन, परीक्षित पांडेय ,लक्ष्मी कुमारी वाइस कैप्टन, रामकृष्ण हाउस की खुशबू रानी, श्रेयांश शेखर कैप्टन, माशिया, नितेश मिश्रा वाइस कैप्टन, राजा राममोहन राय हाउस की नंदिनी कुमारी, शुभम कुमार कैप्टन, रागिनी, गर्व सोहम वाइस कैप्टन बने। इस अवसर पर चारों सदनों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार दुबे, मिथिलेश कुमारी, कामेश्वर कुमार, खुशबू कुमारी, सुजीत कुमार राना, वीणा कुमारी, अंगद कुमार मिश्रा, चांदनी दुबे एवं सभी हाउस एसोसिएट्स ने सदन के बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह ,जयदेव आचार्या , सीसीए इंचार्ज प्रमोद बल्लारी खड़ंगा, ज्योति सिंह, लक्की पाठक एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन विद्यालय के क्रियाकलापों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रति वर्ष किया जाता है। इससे विद्यालय के कामकाज एवं क्रियाकलापों में प्रमुख छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा विद्यालय को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह छात्रों को महत्वपूर्ण कौशल सीखने में मदद करता है। यह छात्रों को अपना कौशल दिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है जो उन्हें न केवल विद्यालय के कामकाज में भाग लेने बल्कि अपने अंदर सकारात्मक सोच, प्रतिभा तथा क्षमता को विकसित करने में भी मदद करता है। इससे पूरे वर्ष होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों, अनुशासन एवं अन्य गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होती है । यह बच्चों को संस्था के प्रति उनके कर्तव्यों की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। प्राचार्य ने विद्यालय के हेड बॉय हेड गर्ल ने सभी बच्चों को स्कूल के नियमों का पालन करने, दूसरों के प्रति सम्मान एवं अनुशासन बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में अनुशासनात्मक भावना विकसित होगी। सभी बच्चे इसका अक्षरशः पालन करेंगे। यह समारोह छात्रों को न केवल औपचारिक रूप से सम्मानित करता है बल्कि उन्हें उनकी जिम्मेदारी, स्कूल के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है । हम सभी शिक्षकों को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें उचित दिशा में मार्गदर्शन करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का योगदान रहा।