देवघर (शहर परिक्रमा)

स्वदेशी जागरण मंच 13 जुलाई को करेगा श्रावणी मेला निःशुल्क सेवा शिविर का करेगा शुभारम्भ

देवघर: श्रावणी मेला के पावन अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच जलसार पार्क के निकट आगामी 13 जुलाई को निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारम्भ करेगा। जिसका उद्घाटन मंच के क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय द्वारा होगा। सेवा शिविर में बोल बम एवं आने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए निःशुल्क शरबत – फल, जल, निम्बू पानी इत्यादि की समुचित व्यवस्था रहेगी। मंच की ओर से इस निःशुल्क सेवा शिविर का संयोजक राजीव झा को बनाया गया है।

मौके पर मंच के प्रांत समन्वयक मनोज सिंह, जिला संयोजक संजय सिंह, प्रभाष गुप्ता, अमर सिन्हा, वरिष्ठ स्वयं सेवक गौरी शंकर शर्मा, आशा कुमारी, लक्ष्मी देवी चन्द्रवंशी, प्रेमलता बरनवाल, सुधीर सिंह, माया केसरी महेश दुबे, संजीव सिंह, राजीव झा इत्यादि सहित अन्य मौजूद थे।