दुमका (शहर परिक्रमा)

कार्यशाला का आयोजन कर अधिक से अधिक श्रमिकों का निबंधन करांऐ: उपायुक्त

दुमका: जिले के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की ।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्री सिन्हा ने श्रम अधीक्षक, दुमका को निदेश दिया गया कि दुमका शहरी क्षेत्र में एक कार्यशाला का आयोजन कर अधिक से अधिक श्रमिकों का निबंधन कराया जाय। नियोजन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि रोजगार भर्ती कैम्प का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाय। उक्त बैठक में श्रम अधीक्षक दुमका, जिला नियोजन पदाधिकारी, दुमका, प्राचार्य आई टी आई, दुमका/शिकारीपाड़ा/जरमुंडी/सरैयाहाट एवम् श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दुमका उपस्थित थे।

संवाददाता:- आलोक रंजन