मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया आयुष संतोषी को सम्मानित
सोमवार दिनांक 7.7.2025 को देवघर परिषदन में मंत्री झारखंड सरकार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सह नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के हाथों बेंच प्रेस में झारखंड स्टेट चैंपियन आयुष संतोषी को सम्मानित किया गया।

मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है हम उम्मीद करते की आयुष संतोषी झारखंड ही नहीं पुरे भारत का नाम रोशन करें और गोल्ड मेडल ट्रॉफी जीतकर लाएं।
मौके पर देवघर जिला सभी प्रशासनिक अधिकारी, पदाधिकारी, झामुमो जिला अध्यक्ष कुमार शर्मा, केंद्रीय पदाधिकारी सुरेश साह नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी महिला मोर्चा की नीलम कुमारी, मनोज दास, नन्द लाल दास,बैजु दास आदि उपस्थित थे।

