11वीं और 12वीं की परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्रों को मिला लाखों का स्कॉलरशिप
दिनांक 07.07.25 को रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के प्रशाल में ‘मेरिट स्कॉलरशिप अवार्ड सेरेमनी’ कार्यक्रम आयोजित कर 11वीं और 12वीं में सबसे अधिक कुल अंक प्राप्त करने वाले 2 छात्र शुभम घोष और नवीन कुमार को यूबी ग्लोबल कंपनी द्वारा क्रमशः 1.25 लाख और 1.35 लाख का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के सहायक सचिव स्वामी बलभद्रा नन्द जी महाराज भी उपस्थित थे।

मौके पर रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के सचिव स्वामी जयंतानन्द जी महाराज ने युवी ग्रुप के सहयोग से इस कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु डॉ सुधीर को धन्यवाद दिया। साथ ही स्वामी बलभद्रानंद जी महाराज को कार्यक्रम में पहुंचकर छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु उनके प्रति भी आभार जताया।

क्या है युवी ग्लोबल कंपनी
यूवी ग्लोबल कंपनी वित्तीय सहयोग और उद्यम ऋण समाधान प्रदान करने वाली बैंगलोर की एक फिनटेक कंपनी है। इसके संस्थापक और सीईओ गौरव कुमार हैं।
यूबी ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ गौरव कुमार
यूबी ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ गौरव कुमार देवघर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार के पुत्र, पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश नारायण सिंह व विशाखा सिंह के भांजा हैं।


इन्होने अपने पिता डॉ सुधीर कुमार से प्रेरित होकर ‘मेरिट स्कॉलरशिप अवार्ड सेरेमनी’ का आयोजन किया और 11वीं और 12वीं में सबसे अधिक कुल अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान किया।
मौके पर स्वामी बलभद्रा नन्द जी महाराज, स्वामी जयंतानन्द जी महाराज, शक्ति प्रसाद मिश्रा, डॉ सुधीर कुमार, जयप्रकाश नारायण सिंह, बिशाखा सिंह, बीआईटी के कई प्रोफ़ेसर सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।

