यौन उत्पीड़न मामले के आरोपित पवन टमकोरिया को अदालत से राहत नहीं
देवघर: एडीजे नवम एमसी नारायण की अदालत द्वारा यौन उत्पीड़न मामले के आरोपित पवन टमकोरिया को राहत नहीं मिली। आरोपित पवन टमकोरिया की ओर से 23.06.25 को दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई की गयी, जिसमें अभियोजन एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनी गयी। साथ ही केस डायरी का अवलोकन किया गया।

इसके पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित पवन टमकोरिया की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी गयी।
मालूम हो कि आरोपित के विरुद्ध नगर थाना में कांड संख्या 266/2025 दर्ज हुआ है, जिसमें महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

