दुमका (शहर परिक्रमा)

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2025 का उद्घाटन आज

दुमका: राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और बासुकीनाथ धाम श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूर्णतः तैयार है। मेला का विधिवत् उद्घाटन कल 01बजे अपराह्न में किया जाएगा, जो 9 अगस्त 2025 तक चलेगा।

श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जलार्पण मार्ग, आवासन, मंच व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुव्यवस्थित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु जगह-जगह पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।धाम की गलियों से लेकर मंच और जलार्पण पथ तक सबकुछ भक्तों के स्वागत को आतुर है।

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि मेले के सफल आयोजन हेतु श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और विश्वास के साथ मेला संचालन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों के समन्वय से कार्य को अंजाम दिया गया है। मेला क्षेत्र को सुंदर विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया है, जिससे श्रद्धालु अलौकिक अनुभव प्राप्त कर सकें। 9 अगस्त 2025 तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले के लिए प्रशासनिक स्तर पर 24×7 निगरानी की व्यवस्था की गई है।

संवाददाता :-आलोक रंजन