दुमका (शहर परिक्रमा)

15 अगस्त से प्रारंभ किया जाएगा डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यक्रम: उप परियोजना निदेशक

दुमका: आत्मा सभागार, दुमका में बुधवार को आत्मा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप परियोजना निदेशक, आत्मा संजय कुमार मंडल, मास्टर ट्रेनर श्याम सुन्दर सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, मसलिया, डायमंड राज कुणाल मंडल, प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, काठीकुण्ड एंव विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबधंक, सहायक तकनीकी प्रबंधक आदि उपस्थित थे।

उप परियोजना निदेशक आत्मा संजय कुमार मंडल द्वारा बताया गया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे एक एसी प्रक्रिया है जिसमें फसलों का सर्वेक्षण और डाटा संग्रह डिजिटल के द्वारा किया जाता है। यह सर्वेक्षण फसलों उनके क्षेत्रफल, आच्छादन और स्थान के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करता है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, फसल बीमा प्राप्त करने और फसल की क्षति की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने में मदद मिलती है। दुमका जिला में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्यक्रम 15 अगस्त से प्रारंभ किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, पंचायत स्तर पर जनसेवक, कृषक मित्र, FPO के प्रतिनिधि आदि इस कार्य को सहयोग करेंगे।

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्याम सुन्दर सिंह द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे के विभिन्न पहलूओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर डायमंड राज कुणाल मंडल द्वारा मोबाइल ऐप को संचालित करने एवं सर्वे करने की बारीकिओ से अवगत कराया।

संवाददाता:- आलोक रंजन