महेश योगी आश्रम में मनाया गया गुरु पूर्णिमा
देवघर: महेश योगी जी के आश्रम, रामपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक अजीत कुमार श्रीवास्तव एवं आचार्य दिलीप उपाध्याय के सानिध्य में 65 बटुक पंडितों द्वारा गुरु पूजन के साथ समारोह की शुरुआत हुआ तथा आचार्य दिलीप उपाध्याय एवं वैदिक पंडितों द्वारा जो शांति पाठ रुद्राभिषेक विश्व की शांति के लिए प्रति दिन आश्रम में किया जाता है, चारों वेदों का मंगलाचरण किया गया। पुरुसूक्त का पाठ किया गया जिसमें मोहल्ले और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरु जी को याद किया गया तथा सभी लोगों को प्रसाद एवं भोजन कराया गया।
संवाददाता: अजय संतोषी


