देवघर (शहर परिक्रमा)

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में डीएवी भंडारकोला के तीन तैराक भाग लेंगे


देवघर: जमशेदपुर में 12-13 जुलाई 2025 को होने वाले 15वीं जूनियर और सब-जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस तैराकी प्रतियोगिता में डीएवी भंडारकोला के तीन तैराक अंशुमन कश्यप, वंश राज और सौम्य भारद्वाज भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्विमिंग पूल में होगी। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड तैराकी संघ के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम जिला तैराकी संघ द्वारा किया जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि तैराकी स्वस्थ जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करता है। इसी उद्देश्य से बच्चों को विद्यालय में तैराकी की शिक्षा दी जाती है। अत्यंत खुशी की बात है कि ये तीन विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करने जा रहे हैं। विद्यालय परिवार की ओर से इन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।